Shivraj Singh Chouhan
Hero Background
24 October 2025 at 06:00 pm IST

बैकुंठपुर विधानसभा, बिहार में आयोजित सभा में माननीय केन्द्रीय मंत्री जी के उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

Speech Transcript

बैकुण्ठपुर/बिहार: ये बिहार की माटी है, यहाँ सृजन के फूल खिलते हैं। ये ज्ञान की भूमि है, बिहार की बुद्धि सारी दुनिया पर राज करती है। ये बिहार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। ये नया महाभारत है, ये धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। एक तरफ वो ताकतें जिन्होंने बिहार को जंगलराज बना दिया था।

मैं लालू जी के शासनकाल में एक बार बिहार आया था। तब कहीं खंभे गड़े थे, उस पर पक्षी बैठे थे, तार नहीं थे। मैंने किसी से पूछा की ये क्यों है, लोगों ने बताया बिजली नहीं आती थी तो लोगों ने तार उतार कर दूसरे काम में इस्तेमाल कर लिए।

वो सड़कें नहीं बनाते थे, कहते थे सड़कें बन गईं तो पुलिस जल्दी आ जाएगी। सड़क में गड्ढे थे या गड्ढे में सड़क, पता नहीं चलता था। अपराधी खुल के खेलते थे। लूट, हत्या, फिरौती आम थी। खून की नदियाँ बहती थी। राजद और महागठबंधन अभी बदला नहीं है। बगल में ही शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दे दिया। ये क्या करना चाहते हैं? फिर से अपराधियों को खुले में छोड़ना चाहते हैं?

आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई थी। वो चाहते हैं जंगलराज लेकिन एनडीए चाहता है मंगलराज। वो जंगलराज चाहते हैं हम रामराज चाहते हैं। रामराज का मतलब शानदार सड़कें, नदियों पर बांध, अच्छे स्कूल। इन्होंने स्कूल तो खोले लेकिन खोले चरवाहा विद्यालय। उसमें भी घोटाला किया और ये चारा भी खा गए।

नरेंद्र मोदी जी स्कूल तो खोल ही रहे हैं, आईआईटी और आईआईएम भी खोल रहे हैं। रामराज का मतलब है यहाँ एम्स जैसे अस्पताल बनें, गाँव में शानदार सड़कें बनें, गाँव में बिजली आयें। मेरे बहनों के खाते में रोजगार के लिए सीधे 10 हजार रुपये पहुँच जाएँ।

मुख्यमंत्री रोजगार योजना में बहनों के खातों में सीधे 10 हजार रुपये डाले हैं। ये राशि बढ़कर 2 लाख तक पहुंचेगी, आप चिंता मत करना। एनडीए के राज में बहनें अबला नहीं सबला बनेंगी। आधी आबादी को पूरा न्याय मिलेगा। स्थानीय निकाय की आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। कब महागठबंधन और राजद ने ये किया? बिहार बदलना है हमें, इसलिए लड़ाई रामराज और जंगलराज की है।

नरेंद्र मोदी जी जैसा नेता मिलना दुर्लभ है। जब-जब धर्म की हानि होगी, अधर्म बढ़ेगा, तब तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए बार-बार आएंगे। भारत की प्रगति और विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी जैसे नेता हमारे बीच आये हैं।

जब लालू जी रेलमंत्री हुआ करते थे, तब नौकरी के बदले जमीन ले लेते थे। अब कह रहे हैं कि हर घर में नौकरी देंगे। बिहार की जनता मूर्ख नहीं है तेजस्वी, ये पब्लिक है, सब जानती है। तब तो नौकरी के बदले जमीन ले ली थी, ये राहुल तेजस्वी, ये ऐसी बारात है, जिसके आधे बाराती जेल में हैं और आधे बेल में हैं। पहले ही इतना लूट लिया है कि ये बच नहीं सकते।

मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। दुनिया अब भारत की तरफ आँख उठाकर देख नहीं सकती। मोदी जी ने कहा की हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई, तब मोदी जी ने बिहार की धरती पर आकर कहा था की दुनिया के कसी भी कोने में आतंकी छिप जाएं, उन्हें छोड़ेंगे नहीं। ऑपरेशन महादेव में आतंकियों की आँखों के बीच में गोली मारी गई।

अमेरिका ने कहा की हमारे यहाँ बना हुआ सामान भारत में आना चाहिए लेकिन मोदी जी ने दुनियाभर में कह दिया किसान का हित सर्वोपरि है। मैं कोई समझौता नहीं करूंगा। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

नीतीश जी ने बिहार को बदल दिया है, टैलेंट को सम्मान मिल रहा है। गरीब, किसान, नौजवान, माताओं, बहनों की जिंदगी बदलना एनडीए का मकसद है। कृषि मंत्री के रूप में मुझे किसानों की आमदनी बढ़ाना है। उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, ठीक दाम देना और इसके साथ ही एकीकृत खेती का हम मॉडल बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान मिल रहे हैं। हमने बिहार को 10 लाख से ज्यादा मकान दिए हैं, हमारा संकल्प है की बिहार की धरती पर किसी को कच्चे घर में नहीं रहने देंगे। हमने सर्वे करवाया है। केवल वोट नहीं, गरीब की जिंदगी बदलना है। बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त और पलायन मुक्त बनाना है। हम बिहार को प्राइम स्टेट बनाएंगे लेकिन वो आ गए तो बिहार को क्राइम स्टेट बनाएंगे।

RJD का मतलब क्या है? R का मतलब है रंगबाजी, रंगदारी। मैंने पढ़ा था की जब लालू जी की बेटी की शादी थी तब सभी गाड़ियों के शोरूम लूट लिए गए। ये रंगदारी बिहार में होती थी। J मतलब जंगलराज, जिसकी लाठी उसकी भेंस। इनके नेता खुल के खेलेंगे। इनका भूत, वर्तमान और भविष्य इनका परिवार है। मोदी जी का परिवार तो आप हैं। सावधान रहना, ये बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। ये कहते हैं हर परिवार में नौकरी देंगे। अगर ऐसा हुआ तो 12 लाख करोड़ रुपये लगेंगे। ये लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।

एक भस्मासुर था, उसने भोले बाबा से वरदान मांगा कि जिस पर हाथ रखूँ वो भस्म हो जाए। भस्मासुर ने वरदान पाकर भगवान को ही भस्म करने की कोशिश की। इसके बाद विष्णु भगवान ने मोहिनी का रूप धारण किया और उसे देखकर भस्मासुर ने कहा की मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ। मोहिनी ने नाचना शुरू किया, भस्मासुर ने नाचना शुरू किया, मोहिनी ने अपने सिर पर हाथ रखा तो भस्मासुर ने भी अपने सिर पर हाथ रखा और भस्म हो गया।

ये महागठबंधन के लोग भस्मासुर हैं। इनको वरदान मिल गया तो ये जनता को भस्म कर देंगे। ये आंदोलन करते हैं, वोटर लिस्ट में बांग्लादेशियों के नाम जुड़े थे, ये कहते हैं उनके नाम मत काटो। ये हार रहे हैं तो दूसरों को वोट चोर बोल रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूँ तो फिर कर्नाटक और हिमाचल में कैसे जीत गए?

सारा बिहार सुन ले, जितने विदेशी घुसपैठिए बिहार में घुसे हैं, सबको चुनकर बाहर निकाला जाएगा। क्या इन्हें फ्री में अनाज मिलना चाहिए? ये वोट के लालच में देश ही बेच देंगे। बिहार में विकास की गारंटी है एनडीए सरकार। मिथिलेश तिवारी आप सभी के सच्चे साथी हैं। मिथिलेश जी ने पिछेल कार्यकाल में नारायणी रिवर फ्रंट बनाया।

ये सोच जनता के सेवक का और विकास पुरुष का होता है। छठी मैया का पर्व ठीक से मना पाएं हमारी बहनें, इसके लिए घाट बनवाया। हर क्षेत्र में काम किया। आज मैं कहने आया हूँ, मिथिलेश तिवारी वर्तमान नहीं भविष्य हैं। मिथिलेश तिवारी शान से जीतेंगे। मोदी जी की नीतीश जी की जोड़ी एक और एक दो नहीं एक और एक ग्यारह हैं, मिथिलेश जी जुड़ गए तो 111 हो जाएंगे। छठी मैया के पर्व का प्रारंभ हो रहा है, सीता मैया का भव्य मंदिर बन रहा है, 800 करोड़ रुपये में NDA सरकार बना रही है। आइए आज संकल्प लीजिए की हमारा एक-एक वोट मिथिलेश तिवारी को जाएगा, NDA को जाएगा।

Looking for more speeches?

Browse All Speeches

More Latest News

Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
LinkedIn