Press Release Content
हाजीपुर से भागलपुर और मुंगेर तक पीड़ितों के बीच पहुंचे शिवराज सिंह चौहान; राहत शिविरों और बांधों का किया जमीनी निरीक्षण
संकट की इस घड़ी में बिहार के साथ खड़ी है मोदी सरकार, बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- शिवराज सिंह चौहान
नाव, ट्रैक्टर और हेलिकॉप्टर से ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह; बाढ़ पीड़ितों से बोले- चिंता मत कीजिए, हम आपके साथ हैं
केला और मक्का की फसलें जलमग्न, लाखों लोग प्रभावित: संकट से उबारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगी हरसंभव मदद- शिवराज सिंह
बिहार की जनता को भरोसा: तात्कालिक राहत के साथ एनडीआरएफ और केंद्रीय दल के आकलन से मिलेगा पूरा सहयोग- शिवराज सिंह
बिहार के हर किसान, हर बाढ़ पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है केंद्र सरकार, पुनर्वास और भरपाई के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम- शिवराज सिंह चौहान
बिहार में भीषण बाढ़ के संकट और किसानों की फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के मंत्रीगणों तथा केंद्र व राज्य के उच्चस्तरीय दल के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। कहीं नाव में बैठकर, कहीं ट्रैक्टर पर सवार होकर तो कहीं हवाई सर्वेक्षण के जरिए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार की जनता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और संकट की इस घड़ी से हर नागरिक को सुरक्षित उबारने के लिए हरसंभव वित्तीय व ढांचागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री के निर्देश पर तत्काल बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री
नाव, ट्रैक्टर और बोट पर सवार होकर खेतों और गांवों तक पहुंचे शिवराज सिंह

बाढ़ की जमीनी हकीकत को अपनी आंखों से देखने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान औपचारिकता से परे सीधे पानी में उतरे। हाजीपुर (वैशाली) के सर्वाधिक प्रभावित तेरसिया और सरायपुर गांवों में उन्होंने मोटरबोट और देशी नाव में सवार होकर जलमग्न रिहायशी इलाकों व खेतों का मुआयना किया। कई दुर्गम स्थानों पर उन्होंने ट्रैक्टर में बैठकर स्थिति देखी। राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज से भी उन्होंने बाढ़ के फैलाव और जलस्तर का अवलोकन किया। इसके अलावा मुंगेर में नवागढ़ी राहत शिविर तथा कोजीकरैया बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा व जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा की। इसके बाद भागलपुर पहुंचकर उन्होंने स्थापित राहत शिविरों का मुआयना किया और वहां शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।
2016 से भी एक फीट ऊपर पानी, केले और मक्के की फसलें तबाह

एनडीआरएफ और केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी दल करेगा पूर्ण नुकसान का आकलन

दिनभर विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों, तटबंधों और राहत शिविरों का सघन दौरा करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां राहत सामग्री के वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं, फसलों के मुआवजे की कार्ययोजना तथा क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे
सितंबर 2026








