Shivraj Singh Chouhan
Hero Background

ग्यारह दिन चला सरस फ़ूड फेस्टिवल 2025 आज समाप्त, लोगों ने लिया देश भर के व्यंजनों का स्वाद

Issuer:PIB New Delhi

Press Release Content

दीदियों का सशक्तिकरण हो रहा है, दीदियां खुद भी सशक्त हो रही है और देश को भी सशक्त बना रही है: श्री शिवराज सिंह चौहान


महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ाते हुए जल्द ही हम दस लखपति दीदियों भी बनाएगें: श्री शिवराज सिंह चौहान


तीन सौ से अधिक लखपति दीदियों ने सरस फ़ूड फेस्टिवल में लिया भाग



नई दिल्ली: केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 में लखपति दीदियों के हाथों से बने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरस फ़ूड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति के विविध रंगों और महिला सशक्तिकरण का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी जीवंत उदाहरण है। यहां पर आकर लोगों ने पूरे देश के विभिन्न स्वादों को चखा है जिससे यहां आने वाले भी खुश थे और यहां आई महिला उद्यमी दीदियां भी खुश थी। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं, वेश-भूषाओं और खान-पान की विविधताओं के बावजूद एक राष्ट्र के रूप में एकजुट है, और यह फूड फेस्टिवल उसी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है।


श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि अभी हमारे देश में अब तक दो करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, और हमारा लक्ष्य यह संख्या तीन करोड़ तक पहुंचाने का है। और आशा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हम जल्द ही दस लखपति दीदियों भी बनाएगें।


Uploaded image


राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान व कुटुंब श्री के सहयोग से 11 दिन चले सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 में देश भर की स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने अपने-अपने राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 62 स्टॉल लगाए थे जिनमें से 50 लाइव फूड स्टॉल और 12 प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल थे। 


09 दिसंबर 2025


Looking for more press releases?

Browse All Press Releases

More Press Releases

Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
LinkedIn