News Content
देश में अल नीनो के प्रभाव और कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में अल नीनो के प्रभाव और उससे पैदा हो रही कृषि परिस्थितियों से निपटने के लिए नई दिल्ली में देश भर के किसान संगठनों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस अहम बैठक में सरकार अल नीनो की तैयारियों, किसानों के ज्वलंत मुद्दों और संकट से निपटने के लिए बनाए गए कंटंजेंसी प्लान पर चर्चा करेगी. कृषि मंत्रालय हर मंगलवार को मौजूदा परिस्थितियों की गहन समीक्षा कर रहा है. जून के अपेक्षा में जुलाई में स्थिति में सुधार हुआ है. साथ ही सरकार कम बारिश वाले जिलों पर विशेष नजर बनाए हुए है.
देश में जून के महीने में सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन जुलाई की शुरुआत के साथ ही मौसम की स्थिति में कुछ सकारात्मक सुधार आया है. जुलाई में अब तक हुई अच्छी बारिश के चलते देश में बारिश की कुल कमी अब घटकर 24 प्रतिशत पर आ गई है. पिछले तीन-चार दिनों में कई राज्यों में हुई बेहतर बारिश के कारण हालात सुधरे हैं. यही वजह है कि जून तक जहां देश के पहले 262 जिले कम बारिश की श्रेणी में शामिल थे, वह संख्या अब काफी घटकर 178 जिले रह गई है.
सोर्स : आज तक








